राष्ट्रीय शोतो कराटे प्रतियोगिता में लव कुमार को मिला सिल्वर

लखीसराय। भारतीय शोतो कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कोलकाता में आयोजित 20वां ऑल इं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 05:48 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 05:48 PM (IST)
राष्ट्रीय शोतो कराटे प्रतियोगिता में लव कुमार को मिला सिल्वर
राष्ट्रीय शोतो कराटे प्रतियोगिता में लव कुमार को मिला सिल्वर

लखीसराय। भारतीय शोतो कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कोलकाता में आयोजित 20वां ऑल इंडिया कराटे शोतो कप 2018 का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के 26 सदस्यीय टीम में लखीसराय जिले के तीन खिलाड़ी भी शामिल हुए। राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 9 से 11 नवंबर तक हुई। बिहार राज्य कराटे संघ के सचिव सह लखीसराय निवासी सुबोध कुमार यादव के नेतृत्व में खिलाड़ियों का दल सोमवार को कोलकाता से लखीसराय वापस आया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में 61 से 67 किलो वजन में बिहार टीम की ओर से लखीसराय जिले के मुस्तफापुर गांव के खिलाड़ी लव कुमार ने उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला में लव हरियाणा के खिलाड़ी से पराजित होकर सिल्वर मेडल प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ी लव कुमार इससे पूर्व भी कई राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीत चुका है। प्रतियोगिता में जिले के लखीसराय प्रखंड के मोरमा पंचायत अंतर्गत कुरोता गांव के खिलाड़ी ¨पटू कुमार बंगाल टीम के खिलाड़ी से एवं कुंदन कुमार हरियाणा के खिलाड़ी से मैच हार गया। सिल्वर मेडल प्राप्त खिलाड़ी लव कुमार के साथ कुंदन व ¨पटू को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार टीम को सिल्वर मिलने पर राज्य संघ के सचिव सुबोध कुमार यादव को ऑल इंडिया शोतो फेडरेशन की ओर से शील्ड प्रदान किया गया।

chat bot
आपका साथी