साम्बो नेशनल चैंपियनशिप के लिए छह खिलाड़ी चयनित

लखीसराय। साम्बो एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में मंगलवार को गया में आयोजित बिहार स्टेट

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 07:32 PM (IST)
साम्बो नेशनल चैंपियनशिप के लिए छह खिलाड़ी चयनित
साम्बो नेशनल चैंपियनशिप के लिए छह खिलाड़ी चयनित

लखीसराय। साम्बो एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में मंगलवार को गया में आयोजित बिहार स्टेट साम्बो चैंपियनशिप खेल में सफल लखीसराय ज्ञान गूंज पब्लिक स्कूल के छह खिलाड़ियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप खेल के लिए किया गया है। ज्ञान गूंज पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने अपने विद्यालय के छह बच्चों के नेशनल चैंपियनशिप में जगह मिलने पर खुशियों का इजहार करते हुए कहा कि यह सफलता साम्बो खेल के कोच किशोर कुमार के निरंतर प्रयास की देन है। ज्ञानगुंज पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि पटना के पाटलिपुत्रा स्पो‌र्ट्स कॉम्पलेक्स में 18 से 21 सितंबर 2018 तक आयोजित होने वाला साम्बो नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित छह खिलाड़ियों में छात्र बादल कुमार, नीतीश कुमार, शशिरंजन कुमार, सुधांशु कुमार, रौशन कुमार एवं धर्मेंद कुमार शामिल है। उन्होंने बताया कि ज्ञानगुंज स्कूल लखीसराय से स्टेट चैंपियनशिप में कुल 11 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें चयनकर्ता ने छह खिलाड़ियों का चयन उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया है। मंगलवार को गया से वापस लौटने पर विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी