आर्य समाज की बैठक आयोजित

मुंगेर। राजगुरु में आर्य समाज तारापुर की बैठक जगत नारायण ¨सह की अध्यक्षता में हुई। बैठक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 08:37 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 08:37 PM (IST)
आर्य समाज की बैठक आयोजित
आर्य समाज की बैठक आयोजित

मुंगेर। राजगुरु में आर्य समाज तारापुर की बैठक जगत नारायण ¨सह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आर्य समाज के प्रधान दर्शन प्रसाद ¨सह ने कहा कि आर्य समाज तारापुर को सही दिशा निर्देश देने की जरूरत है। ताकि, आर्य समाज से जुड़े लोग सशक्त समाज सेवी बने। इसके लिए समाज में हमें जागरूकता फैलाने की जरूरत है। बैठक में पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का गठन किया गया। गठित पदाधिकारियों में दर्शन प्रसाद ¨सह को एक बार फिर प्रधान मनोनीत किया गया तो उपप्रधान प्रणव कुमार, मंत्री बाबूलाल ¨सह, उप मंत्री ज्योति रानी, संयुक्त सचिव महेंद्र प्रसाद ¨सह, कोषाध्यक्ष घनश्याम ¨सह को मनोनीत किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में देव प्रकाश ¨सह, हरिवंश ¨सह, कैलाश शाह, ¨बदेश्वरी प्रसाद ¨सह,जगदेव कुमार, कमलेश्वरी प्रसाद ¨सह, जगत नारायण ¨सह, सिकंदर ¨सह, अंजनी ¨सह, युगल ¨सह एवं सुरेंद्र प्रसाद ¨सह को मनोनीत किया गया।

chat bot
आपका साथी