37 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

लखीसराय। शुक्रवार को नगर परिषद लखीसराय के पूर्व सभापति शशि देवी पांडेय सहित विभिन्न वाडो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Apr 2017 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 21 Apr 2017 05:47 PM (IST)
37 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र
37 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

लखीसराय। शुक्रवार को नगर परिषद लखीसराय के पूर्व सभापति शशि देवी पांडेय सहित विभिन्न वार्डों से 18 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। जबकि नगर पंचायत बड़हिया के विभिन्न वार्डों से 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा शर्मा एवं एसडीपीओ पंकज कुमार द्वारा नामांकन प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही थी। एसडीओ ने इस दौरान एआरओ कक्ष में जाकर जानकारी प्राप्त की। उधर समाहरणालय प्रवेश द्वार से लेकर जिला परिषद कार्यालय तक प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी रही। जहां प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के लिए कोल्ड ¨ड्रक्स से लेकर नाश्ते तक का इंतजाम किया गया था। इधर समाहरणालय कक्ष में निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार के साथ एआरओ विजय कुमार ¨सह, विनोद कुमार एवं उपेन्द्र ¨सह ने नपं बड़हिया के प्रत्याशियों का नामांकन लिया। इस दौरान नामांकन कराने आए संजय कुमार नामक एक वारंटी को पुलिस ने हिरासत में लेकर कबैया थाना को दे दिया।

नगर परिषद लखीसराय से नामांकन

वार्ड 5 - रानी देवी एवं विजय प्रसाद

वार्ड 6 - बबीता कुमारी

वार्ड 7 - सुनील कुमार एवं अमिताब कुमार

वार्ड 8 - शंकर चौधरी

वार्ड 10 - शशि देवी पांडेय

वार्ड 13 - बबीता देवी

वार्ड 14 - राकेश कुमार ¨सह

वार्ड 19 - रामवती देवी एवं बबीता कुमारी

वार्ड 20 - संजय कुमार

वार्ड 23 - सुबोध कुमार

वार्ड 25 - प्रेमलता देवी

वार्ड 21 - भीमसेन मोदी

वार्ड 28 - निशा देवी

वार्ड 33 - किरण देवी एवं उमा देवी

नगर पंचायत बड़हिया से हुए नामांकन

वार्ड 1 - मंटू महतो

वार्ड 3 - उषा देवी, चमचम देवी, कांति देवी व जुली देवी

वार्ड 6 - प्रभा देवी

वार्ड 7 - अटल ¨सह व अविनाश कुमार

वार्ड 8 - ¨रकु देवी

वार्ड 12 - रमेश कुमार

वार्ड 13 - मनोज कुमार एवं रेखा देवी

वार्ड 15 - राजकुमार ¨सह, गंगा साव, नीलम देवी

वार्ड 16 - लाली देवी

वार्ड 17 - वीणा देवी

वार्ड 18 - अर्जुन प्रसाद

वार्ड 24 - मुकेश ¨सह।

chat bot
आपका साथी