बढ़ा कर आबादी फिर न कहना अच्छे दिन कब आएंगे..

लखीसराय। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में कई जगहों पर भारत माता की प्रतिमा झांकी के साथ स्था

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 07:28 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 07:28 PM (IST)
बढ़ा कर आबादी फिर न कहना अच्छे दिन कब आएंगे..
बढ़ा कर आबादी फिर न कहना अच्छे दिन कब आएंगे..

लखीसराय। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में कई जगहों पर भारत माता की प्रतिमा झांकी के साथ स्थापित की गई है। लोगों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शहर के पुरानी बाजार महावीर स्थान स्थित पीयूष भारत माता पूजा समिति ने भव्य पंडाल में भारत माता की प्रतिमा स्थापित की है। भारत माता की प्रतिमा को दो शेर के बीच में आकर्षक ढंग से स्थापित की गई है। स्थानीय कलाकार सोनू, अंकित राज, विद्यासागर ने भारत माता की प्रतिमा के साथ देश की बढ़ती आबादी को नियंत्रण का संदेश झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया है। हिदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई को संबोधित करते स्लोगन लिखा गया है कि हिदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई छोटे परिवार में सबकी भलाई। केंद्र सरकार की और इशारा करते हुए स्लोगन प्रमुखता से लगाई गई है कि बढ़ाकर आबादी फिर आप यह न कह पाएंगे, अच्छे दिन कब आएंगे..। शहर के चितरंजन रोड अभिमन्यु चौक स्थित अमिय भारत माता पूजा समिति ने पंडाल में भारत माता की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की है। शेर पर सवार भारत माता की मूर्ति के साथ देश में किसानों की बदहाली, हर दर्द का इलाज भारतीय दवाखाना में मरीजों की भीड़ और कोरोना संक्रमण से बचाव को टीकाकरण जरूरी की झांकी पेश की गई। प्रतिमा स्थल पर रंग बिरंगी लाइटिग आकर्षक है। शहर के नया बाजार में पचना रोड स्थित भारत माता मंदिर प्रांगण में भव्य पंडाल और आकर्षक विद्युत सज्जा के बीच भारत माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसे देखने के लिए भीड़ लगी रही।

chat bot
आपका साथी