बड़हिया टाल में हरुहर नदी उफान पर दियारा में गंगा के जलस्तर में तेजी जारी

लखीसराय। बड़हिया प्रखंड के टाल क्षेत्र स्थित हरुहर नदी उफान पर है। मंगलवार को भी गंगा एवं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Oct 2019 07:41 PM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 06:29 AM (IST)
बड़हिया टाल में हरुहर नदी उफान पर
दियारा में गंगा के जलस्तर में तेजी जारी
बड़हिया टाल में हरुहर नदी उफान पर दियारा में गंगा के जलस्तर में तेजी जारी

लखीसराय। बड़हिया प्रखंड के टाल क्षेत्र स्थित हरुहर नदी उफान पर है। मंगलवार को भी गंगा एवं हरुहर नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रही। हरुहर नदी में लगभग 6 से 7 इंच पानी की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही साथ गंगा नदी के जल स्तर में भी लगभग 8 से 9 इंच की वृद्धि हुई है। अब तक बाढ़ के पानी मे डूबकर दो किशोर की मौत हो चुकी है। हालांकि पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश से सोमवार से लोगों को राहत मिली है। लेकिन बाढ़ पीड़ितों की समस्या जस की तस है। बारिश के दौरान खुशहाल टोला निवासी संतोष तांती का फूस का मकान गिर गया। हालांकि बाढ़ आ जाने के कारण मकान में कोई नहीं था। सभी लोग राहत शिविर में शरण ले रखे हैं।उधर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 निवासी सीताराम शर्मा का भी ईंट-खपड़ा का मकान गिर गया। हालांकि घर गिरने की घटना में कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है। नगर क्षेत्र स्थित सभी बाढ़ राहत शिविर में लगभग छह सौ बाढ़ पीड़ित अभी भी रह रहे हैं। उन्हें भोजन, बच्चों को दूध आदि दिया जा रहा है लेकिन पशुओं के लिए चारा उपलब्ध नहीं हुआ है। टाल क्षेत्र में हरुहर नदी के जलस्तर में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही वृद्धि से पाली, एजनीघाट, सरौरा, फदरपुर, कोठवा, महरामचक आदि गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को पाली से शेखपुरा जाने वाले पथ पर बनी पुलिया पर से बाढ़ का पानी बहने लगा है। बड़हिया से संपर्क भंग होने के बाद लोग रोजमर्रा का सामान लेने के लिए शेखपुरा जाते थे लेकिन वह रास्ता भी बंद हो गया। इधर गंगा का जलस्तर बढ़कर पुन: पुराने जगह पर आ गया है जहां से घटना शुरू हुआ था। इस कारण टाल जाने के सभी रास्ते की रेलवे पुलिया में चार से पांच फीट पानी का तेज बहाव जारी है। दियारा क्षेत्र के लालदियारा, मालपुर, खुटहा चेतन टोला, खुटहा डीह, जैतपुर, लक्ष्मीपुर, शहजादपुर आदि गांव में पुन: बाढ़ का पानी भर गया है। नगर क्षेत्र के सभी बाढ़ प्रभावित वार्डों में भी बाढ़ का पानी फैल गया है। सीओ रामआगर ठाकुर ने बताया कि हथिदह में गंगा स्थिर हो गई है। हरुहर नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। स्थिति अभी नियंत्रण में है।

chat bot
आपका साथी