धूमधाम से मनी गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 158वीं जयंती

बालिका विद्यापीठ विद्यालय में जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित संवाद सहयोगी लखीसराय मंगलवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 May 2019 07:35 PM (IST) Updated:Tue, 07 May 2019 07:35 PM (IST)
धूमधाम से मनी गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 158वीं जयंती
धूमधाम से मनी गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 158वीं जयंती

बालिका विद्यापीठ विद्यालय में जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित

संवाद सहयोगी, लखीसराय : मंगलवार को स्थानीय बालिका विद्यापीठ विद्यालय में विश्व कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की 158वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय स्थित गीता मंदिर प्रेक्षागृह में आयोजित जयंती कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी आलोक राज ने कवि गुरु के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दीप जलाकर कार्यक्रम की शरूआत की गई। कक्षा छह की छात्रा दीपा कुमारी, सौम्या, सेजल कुमारी, तृप्ति कुमारी, श्रेया कुमारी ने रविन्द्र संगीत अग्नि की पारसमणि से छुलो प्राण गीत प्रस्तुत कर विश्व कवि गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरु टैगोर की जीवनी पर छात्रा दीपा कुमारी, साल्वी कुमारी, प्रज्ञा कुमारी ने अपनी प्रस्तुति दी। गुरु टैगोर की बांग्ला भाषा में सुप्रसिद्ध रचना गीतांजलि की कविताओं का पाठ छात्रा श्रुति कुमारी ने किया। विद्यालय की लालसा ग्रुप ने बांग्ला गीत मोमो चीते नित्य नित्यम की सराहनीय प्रस्तुति की। छात्रा आकांक्षा कुमारी, अंजली कुमारी, अदिति कुमारी, शालनी कुमारी ने गीत चांद की हंसी बांध टूटे हैं.. कि भावपूर्ण तरीके से पेश की। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह गुरुदेव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते विद्यालय के छात्रों को उनके जीवन का अल्पांश भी ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गुरु टैगोर को आधुनिक युग के महान दार्शनिक एवं शिक्षाशास्त्री बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका रूपम कुमारी, ललित कला विभाग के वरुण मांजी, पार्थो सरकार, राधा किशोर मंडल, गुड्डू कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी