धक्का देने से वृद्ध हुआ बेहोश, इलाज के दौरान मौत

संवाद सहयोगी, पीरी बाजार (लखीसराय) : पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 08:56 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 08:56 PM (IST)
धक्का देने से वृद्ध हुआ बेहोश, इलाज के दौरान मौत
धक्का देने से वृद्ध हुआ बेहोश, इलाज के दौरान मौत

संवाद सहयोगी, पीरी बाजार (लखीसराय) : पीरी बाजार थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव में शुक्रवार की रात पुआल जलाने से मना करने पर एक शराबी द्वारा धक्का देने से वृद्ध राजेंद्र महतो बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद मुंगेर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र कैलाश महतो के बयान पर पीरी बाजार थाना कांड संख्या 20/19 के तहत गांव के ही स्व. भासो मंडल के पुत्र श्याम मंडल को नामजद किया गया है। शुक्रवार को राजेन्द्र महतो के नवनिर्मित घर का गृह प्रवेश किया जा रहा था। इसको लेकर उसके यहां भोज खाने के लिए गांव के दर्जनों आदमी के साथ नशे में धुत श्याम मंडल भी आया हुआ था। ठंड के कारण कुछ लोग राजेन्द्र महतो के पुआल के पुंज से पुआल लेकर उसमें आग लगाकर अलाव सेंकने लगे। पुआल जलाते देख राजेन्द्र महतो श्याम मंडल पर बिगड़ने लगे। दोनों के बीच उत्पन्न विवाद के दौरान ही श्याम मंडल ने उसे धक्का दे दिया। इससे राजेंद्र जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें बेहोशी की अवस्था में ही इलाज के लिए मुंगेर ले जाया गया जहां मौत हो गई। इधर मृतक के भाई रामचंद्र महतो ने बताया कि पुआल जलाने से मना करने पर श्याम मंडल ने गुस्से में आकर उसके भाई की गला दबा दी। इससे उनका भाई बेहोश होकर गिर पड़ा और मौत हो गई। पीरी बाजार थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि इस संबंध में मृतक के पुत्र के बयान पर श्याम मंडल को नामजद करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही वृद्ध की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

chat bot
आपका साथी