केंद्र सरकार कृषि कानूनों में संशोधन करे : अभय कुमार

तीन कृषि कानूनों का विरोध विभिन्न राजनीतिक और किसान संगठनों द्वारा लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 09:06 PM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 09:06 PM (IST)
केंद्र सरकार कृषि कानूनों में संशोधन करे : अभय कुमार
केंद्र सरकार कृषि कानूनों में संशोधन करे : अभय कुमार

लखीसराय। तीन कृषि कानूनों का विरोध विभिन्न राजनीतिक और किसान संगठनों द्वारा लगातार जारी है। प्रदेश कांग्रेस के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत गुरुवार को जिला समाहरणालय परिसर में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया।

धरना में पार्टी के जिला प्रभारी अभय कुमार सार्जन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। धरना को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अभय कुमार उर्फ सार्जन ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि बिल लागू किया है। वह किसानों के लिए काला बिल है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी सड़क से सदन तक कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में आगामी पांच अप्रैल को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में कांग्रेस पार्टी काला कृषि कानून के खिलाफ धरना देगी। जिला प्रभारी ने कहा कि केंद्र सरकार भारत के छोटे दुकानदार और व्यापारी को कंगाल बनाने के लिए बेताब है। नए कृषि बिल से अंग्रेजों के कंपनी राज की तरह फसल पर पूंजीपति कंपनी का कब्जा होना तय है। उन्होंने कहा कि देश के किसानों की मांग एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने की है जिसे केंद्र की भाजपा सरकार मानने से इंकार कर रही है। धरना को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरविद कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष सह नगर परिषद के उपसभापति सुनील कुमार, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, वरीय नेता अमरेश कुमार अनीश, प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, जय किशोर यादव, चुनचुन सिंह, जिला उपाध्यक्ष उचित यादव, अर्जुन प्रसाद सिंह, देवेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस के महासचिव ज्ञान गौरव सिंह, मनीष कुमार सिंह आदि ने भी कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार से तीनों बिल में संशोधन करने की मांग की। धरना के बाद जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया।

chat bot
आपका साथी