बड़हिया ग्रामीण क्षेत्र में 20 घंटे गुल रही बिजली

लखीसराय। लाख कोशिशों के बावजूद बड़हिया के ग्रामीण एवं नगर क्षेत्रों में बिजली की स्थिति नह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 06:22 PM (IST) Updated:Fri, 27 Sep 2019 06:22 PM (IST)
बड़हिया ग्रामीण क्षेत्र में 20 घंटे गुल रही बिजली
बड़हिया ग्रामीण क्षेत्र में 20 घंटे गुल रही बिजली

लखीसराय। लाख कोशिशों के बावजूद बड़हिया के ग्रामीण एवं नगर क्षेत्रों में बिजली की स्थिति नहीं सुधर रही है। शुक्रवार को लगभग 20 घंटे के बाद प्रखंड के देहात क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से आरंभ हो सकी।

गुरुवार को लगभग ढाई बजे दिन से जो बिजली गुल हुई वह शुक्रवार को लगभग साढ़े नौ बजे आई। नगर क्षेत्र में भी गुरुवार को लगभग सात घंटा तक बिजली आपूर्ति ठप रही। 33 हजार लाइन में खराबी के कारण आपूर्ति बाधित थी। बड़हिया देहात क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था को ले लाख प्रयास के बाद भी सुधार नहीं हो पा रहा है। जरा सा मौसम खराब होने पर भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। देहात क्षेत्र के प्रतापपुर पॉवर सब स्टेशन में आने वाला 33 हजार केवीए का तार रेलवे लाइन के किनारे होकर बड़हिया से आता है। रास्ते में कई बड़े-बड़े पेड़, बांस आदि तार के ऊपर स्पर्श करते रहता है इस कारण हल्की आंधी व बारिश के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इसके स्थाई निदान की दिशा में पहल नहीं हो रही है। बारिश के दिनों में उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ जाती है।

इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता शिव प्रकाश ने बताया कि बाढ़ आ जाने के कारण डुमरी हॉल्ट के समीप 33 हजार केवीए के तार में फॉल्ट आ गया था। इस कारण बिजली आपूर्ति ठप रही। उसे ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी