दिल्ली के मार्बल व्यवसायी को अगवा करने वाला कुख्यात गिरफ्तार

लखीसराय। जिला पुलिस के सहयोग से एसटीएफ ने शुक्रवार की रात गुप्त सूचना पर बोध नगर गांव से कुख्यात मनो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Jul 2018 06:52 PM (IST) Updated:Sat, 14 Jul 2018 06:52 PM (IST)
दिल्ली के मार्बल व्यवसायी को अगवा करने वाला कुख्यात गिरफ्तार
दिल्ली के मार्बल व्यवसायी को अगवा करने वाला कुख्यात गिरफ्तार

लखीसराय। जिला पुलिस के सहयोग से एसटीएफ ने शुक्रवार की रात गुप्त सूचना पर बोध नगर गांव से कुख्यात मनोज यादव को लोडेड पिस्टल के साथ दबोच लिया। मनोज दिल्ली के मार्बल व्यवसायी सुरेश चंद्र शर्मा एवं कपिलदेव शर्मा के अपहरण में शामिल था। दोनों व्यवसायियों का वर्ष 2016 में पटना एयरपोर्ट से इस कुख्यात ने अपने सहयोगियों के साथ अपहरण कर लिया था। अपहरण मामले में पटना हवाई अड्डा थाना कांड 170/16 एवं जिले के पीरी बाजार थाना कांड संख्या 83/16 में मनोज वांछित था। इसके अलावा मनोज के विरुद्ध कजरा थाना कांड संख्या 45/16 आ‌र्म्स एक्ट मामला दर्ज है। रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बोध नगर गांव में जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी में मनोज की गिरफ्तारी संभव हो सकी है। वह चानन थाना क्षेत्र के गोहरी देव नगर का रहने वाला है। मनोज उर्फ तुसर यादव के पास से पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कंट्री मेड देसी पिस्टल बरामद किया है। पिस्टल में कारतूस भरी मैगजीन भी लोड था। गिरफ्तार कुख्यात पूर्व में अंतरराज्यीय अपहरणकर्ता गिरोह के सरगना बोध नगर निवासी रंजीत डॉन का खास सहयोगी हुआ करता था। हाल में उसने अपना अलग गिरोह बना लिया था। एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने शनिवार को पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर मनोज की गिरफ्तारी की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि बोधनगर गांव में हथियारबंद अपराधी के जमा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद लखीसराय थानाध्यक्ष गौतम कुमार ¨सह एवं रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के साथ एसटीएफ ने छापेमारी कर कुख्यात मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि दिल्ली के चर्चित मार्बल व्यवसायी सुरेश चंद्र शर्मा एवं कपिलदेव शर्मा का वर्ष 2016 में पटना एयरपोर्ट से इस अपराधी ने अपहरण कर लिया था। इधर पुलिस सूत्रों की माने तो मनोज बोध नगर गांव में रामजी यादव के घर आया हुआ था। उसके पास पिस्टल के अलावा एक राइफल भी था। लेकिन पुलिस की भनक लगते ही रामजी यादव राइफल लेकर भाग गया और मनोज यादव को पुलिस ने दबोच लिया।

chat bot
आपका साथी