नई तकनीक से खेती की मिली जानकारी

लखीसराय। बुधवार को प्रखंड के महेशलेटा पंचायत के गोडडी गांव स्थित समुदाय भवन में किसान चौपाल का आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jun 2018 05:10 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jun 2018 05:10 PM (IST)
नई तकनीक से खेती की मिली जानकारी
नई तकनीक से खेती की मिली जानकारी

लखीसराय। बुधवार को प्रखंड के महेशलेटा पंचायत के गोडडी गांव स्थित समुदाय भवन में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र कुमार ने की। किसान चौपाल में प्रखंड स्तर पर चल रहे योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि समन्वयक चन्द्रभूषण कुमार ने वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद की अपेक्षा वर्मी कंपोस्ट सस्ता तथा सेहत के लिए कारगर है। उससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बरकरार रहती है। चौपाल में कृषि समन्वयक रंजीत कुमार, कृषि सलाहकार उचित कुमार, विरेन्द्र कुमार, रामप्रिय कुमार, संजय कुमार दास, सुरेखा कुमारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी