हलसी क्वारंटाइन सेंटर पर 89 प्रवासी को शरण

आठ माह की बच्ची की मां ने शारीरिक दूरी के लिए घर जाने की मांगी इजाजत संवाद सूत्र हलसी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 May 2020 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 11 May 2020 06:39 PM (IST)
हलसी क्वारंटाइन सेंटर पर 89 प्रवासी को शरण
हलसी क्वारंटाइन सेंटर पर 89 प्रवासी को शरण

आठ माह की बच्ची की मां ने शारीरिक दूरी के लिए घर जाने की मांगी इजाजत

संवाद सूत्र, हलसी (लखीसराय) : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय हलसी में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में विभिन्न प्रदेशों से आए सोमवार तक 89 प्रवासियों को क्वारंटाइन के लिए रखा गया। इसमें पांच बच्चे, पांच महिलाएं एवं 79 पुरुष शामिल हैं। ये सभी प्रवासी हलसी प्रखंड के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। इसमें एक आठ माह की एक बच्ची भी शामिल है। सोमवार को हलसी में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर पर जब सुबह करीब 10 बजे दिन में मेडिकल टीम द्वारा रेड एवं ऑरेंज जोन से आए प्रवासियों की माइक्रो स्क्रीनिग, बॉडी जांच की गई तो सभी स्वस्थ मिले। गौरा गांव निवासी हरियाणा से आई महिला प्रवासी ने अपने गोद में लिए आठ माह की बच्ची को लेकर चिकित्सकों से कहा कि वह शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर पाती है। बच्ची मेरे अलावा मेरे कमरे रह रही महिलाओं एवं बच्चों के संपर्क में चली जाती है। प्रवासी महिला ने चिकित्सक एवं पदाधिकारियों से आग्रह किया कि उन्हें अपने घर जाने की अनुमति दें जिससे कि बच्ची को मेरे अलावा किसी से संपर्क न हो सके।

chat bot
आपका साथी