विश्व योग दिवस आज, होंगे कई कार्यक्रम

लखीसराय। बुधवार को विश्व योग दिवस है। गत वर्ष की तरह इस बार भी सरकारी व निजी विद्यालयों में योगा दिव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jun 2017 07:20 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jun 2017 07:20 PM (IST)
विश्व योग दिवस आज, होंगे कई कार्यक्रम
विश्व योग दिवस आज, होंगे कई कार्यक्रम

लखीसराय। बुधवार को विश्व योग दिवस है। गत वर्ष की तरह इस बार भी सरकारी व निजी विद्यालयों में योगा दिवस मनेगा। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में केआरके मैदान में योगा कार्यक्रम होगा। इसके अलावा कई संगठनों द्वारा भी इस खास दिन योग शिविर लगाया जाएगा। उधर अपने अजब-गजब कारनामे को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाला शिक्षा विभाग विश्व योगा दिवस को लेकर भी सुर्खियों में है। बुधवार की सुबह कार्यक्रम होना है और जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मंगलवार की दोपहर आदेश जारी कर शिक्षा विभाग के सभी डीपीओ, बीईओ, सरकारी व निजी विद्यालय के प्राचार्य को 21 जून को विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने को कहा है। कार्यक्रम की तस्वीर डीएम के व्हाट्सएप पर भेजने को कहा है। हकीकत यह है कि जिले के 772 प्रारंभिक, 88 माध्यमिक विद्यालय के अलावा 100 से अधिक निजी विद्यालयों में 80 फीसद प्रधानाचार्य को डीईओ को आदेश पत्र नहीं मिला है। विदित हो कि जिलाधिकारी ने एक सप्ताह पूर्व ही बैठक में डीईओ को सभी स्कूलों में योग दिवस मनाने का निर्देश दिया था। लेकिन डीईओ ने 21 जून से ठीक एक दिन पहले आदेश पत्र जारी किया। डीईओ कार्यालय के कर्मी व शिक्षक संघ के कतिपय नेता सोशल मीडिया के सहारे डीईओ के आदेश पत्र का प्रचार-प्रसार जरूर करने में लगे हैं।

chat bot
आपका साथी