ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, परिवाद दायर

लखीसराय। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रहाटपुर निवासी एक विवाहिता ने सूर्यगढ़ा थाना में अपने ससुर चौकीदा

By Edited By: Publish:Sat, 28 May 2016 08:35 PM (IST) Updated:Sat, 28 May 2016 08:35 PM (IST)
ससुर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, परिवाद दायर

लखीसराय। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रहाटपुर निवासी एक विवाहिता ने सूर्यगढ़ा थाना में अपने ससुर चौकीदार विशेश्वर पासवान पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां परिवाद दायर कराया है।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां दायर परिवाद पत्र संख्या 330सी/16 में कहा गया है कि उसके पति ने तीन शादी की है। एक पत्नी के साथ उसके पति दिल्ली में रहते हैं। जबकि वह अपने बच्चों के साथ घर में रहती है। उसने ससुर चौकीदार विशेश्वर पासवान पर आए दिन बुरी नीयत से उसके साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। 20 मई की सुबह करीब पांच बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में सोयी थी। इसी दौरान उसके ससुर घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोरगुल सुनकर आस-पड़ोस के लोगों के जमा होने पर उसकी इज्जत बची। इसके बाद उसके ससुर ने दोनों बच्ची के साथ उसे घर से भगा दिया है। महिला थाना एवं सूर्यगढ़ा थाना जाने पर भी उसे इंसाफ नहीं मिला। अपनी दोनों बच्चियों के साथ वह दर-दर की ठोकर खाने को विवश है।

chat bot
आपका साथी