महिला हेल्प लाईन : पीड़ित महिलाओं को मिलने लगी न्याय

लखीसराय। घरेलू हिंसा व दहेज प्रताड़ना के शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए जिले में महिला हेल्प ला

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jul 2015 08:06 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2015 08:06 PM (IST)
महिला हेल्प लाईन : पीड़ित महिलाओं को मिलने लगी न्याय

लखीसराय। घरेलू हिंसा व दहेज प्रताड़ना के शिकार महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए जिले में महिला हेल्प लाईन केन्द्र कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। जिला प्रोग्राम कार्यालय में महिला विकास निगम द्वारा संचालित हेल्प लाईन सेंटर में पीड़ित महिलाओं का आवेदन लेकर उसे न्याय दिलाने का कार्य किया जा रहा है। फिलहाल केन्द्र का अपना टॉल फ्री नंबर कार्यरत नहीं है। पटना स्थित केन्द्र में कार्यरत टॉल फ्री नंबर 181 में शिकायत करने के बाद वहां से केन्द्र को जानकारी दी जाती है जिसके बाद केन्द्र में कार्यरत काउंसलर द्वारा कार्रवाई की जाती है। जानकारी के अभाव में शिकायत करने वाली पीड़ित महिलाओं की संख्या कम है। जिले में हेल्प लाइन केन्द्र का कार्य जून 2015 से प्रारंभ हुआ। जिसमें अब तक मात्र सात आवेदन आया है। जबकि जिले में महिला हिंसा से संबंधित दर्जनों घटनाएं घट चुकी है।

महिलाओं को मिलेगी सुविधा

महिला हेल्प लाईन केन्द्र में महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना व मानव पणन पर न्याय दिलाया जाएगा। पीड़ित महिलाओं को मुफ्त न्याय के साथ हेल्प लाईन से मनोवैज्ञानिक एवं विधिक सहायता के साथ जीविकोपार्जन के लिए छह हजार रुपये आर्थिक मदद दिए जाने का प्रावधान है। आर्थिक सहायता देने के लिए केन्द्र को 2.80 लाख रुपये उपलब्ध कराया गया है। जिले में अबतक मात्र सात आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें दो का निष्पादन किया गया है।

पीड़ित महिलाएं करें शिकायत

घरेलू हिंसा या दहेज प्रताड़ना की शिकार महिलाएं महिला हेल्प लाईन केन्द्र में आवेदन देकर अपनी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत पर काउंसलर द्वारा दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के बाद न्याय दिलाने की पहल की जाती है। केन्द्र में काउंसलर के रूप में दिव्या कुमारी कार्यरत हैं। काउंसलर दिव्या ने बताया की महिलाओं की शिकायत पर उसे न्याय दिलाने की पहल की जाती है।

हेल्प लाईन में खामियां

जिले में महिला हेल्प लाईन तो खोल दिया गया। लेकिन कई समस्याओं के कारण न्याय मिलने में कठिनाई हो रही है। हेल्प लाईन में टॉल फ्री नंबर एवं अपना कार्यालय नहीं रहने के कारण न्याय दिलाने का कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही परियोजना प्रबंधक का पद भी रिक्त है।

क्या कहते हैं अधिकारी

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह पंचायती राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद ने बताया कि महिला हेल्प लाईन सेंटर जिले में व्यवस्थित रूप से कार्य करना शुरू कर दिया है। केन्द्र की खामियों को दूर करने की पहल की जा रही है। वहीं महिला विकास निगम के जिला प्रोग्राम प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि हेल्प लाइन से पीड़ित महिलाओं को हर संभव मदद देने की कार्रवाई की जा रही है।

इन नंबरों पर करें शिकायत

टॉल फ्री नंबर (पटना) : 181

काउंसलर : 8102657767

डीपीओ : 9431005054

chat bot
आपका साथी