भगवान सूर्य की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

जेएनएन., चानन/बड़हिया (लखीसराय) : गुरुवार को महापर्व छठ के अनुष्ठान समाप्त होने के बाद प्रखंड क्षेत्र

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 08:07 PM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 08:07 PM (IST)
भगवान सूर्य की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

जेएनएन., चानन/बड़हिया (लखीसराय) : गुरुवार को महापर्व छठ के अनुष्ठान समाप्त होने के बाद प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न छठ पूजा समिति द्वारा स्थापित भगवान सूर्य की प्रतिमा का स्थानीय तालाबों में विसर्जन किया गया है। प्रतिमा के विसर्जन से पूर्व बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। छठ पूजा समिति चुरामन बीघा के सदस्यों द्वारा सूर्य प्रतिमा स्थल एलकेवी नहर से विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा चुरामन बीघा, मननपुर बस्ती का भ्रमण करते हुए मननपुर बस्ती गाव स्थित तालाब तक पहुंची। जहा वेदाचार्य द्वारा पूजा संपन्न कराकर तालाब में विसर्जन किया गया। छात्र संघ छठ पूजा समिति बसुआचक के सदस्यों द्वारा भी प्रतिमा का विसर्जन से पूर्व गाव का भ्रमण कराया गया। मननपुर बाजार स्थित स्वयंसेवी संस्था शहीद भगत सिंह क्लब व यंग स्टार सर्किल के सदस्यों द्वारा भगवान सूर्य की प्रतिमा का विसर्जन भलूई घाट स्थित किउल नदी में किया गया। विसर्जन शोभायात्रा में शिवशकर यादव, अखिलेश चौरसिया, राजीव कुमार, अनिल कुमार, रमेश ताती, सुबोध ताती, विजय ताती आदि सदस्यों ने शोभायात्रा के दौरान शामिल थे।

बड़हिया प्रतिनिधि के अनुसार : बड़हिया प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में विभिन्न पूजा पंडालों में छठ पर्व के दौरान छठ पूजा समिति द्वारा भगवान भाष्कर की प्रतिमा स्थापित की गई। नगर के शंकर मील स्थित छोटी दुर्गा मंदिर में, श्री कृष्ण चौक स्थित सूर्यदेव मंदिर, शनिदेव मंदिर के आगे, राय साहब पुल के पास भगवान भाष्कर की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रखंड क्षेत्र के जैतपुर स्थित गंगा घाट पर श्री ठाकुर लक्ष्मी नारायण छठ पूजा समिति द्वारा तथा गंगासराय गणेश मंदिर के सामने बच्चा पार्टी छठ पूजा समिति द्वारा बनाए गए पंडाल में प्रतिमा स्थापित की गई। सभी पूजा पंडालों एवं मंदिरों में उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर छठ व्रती महिला भगवान सूर्य की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी