चुनाव के दौरान मारपीट, तीन प्राथमिकी दर्ज

By Edited By: Publish:Fri, 18 Apr 2014 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 18 Apr 2014 05:25 PM (IST)
चुनाव के दौरान मारपीट, तीन प्राथमिकी दर्ज

संसू., बड़हिया (लखीसराय) : लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को मतदान के दिन बड़हिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर मारपीट की कई घटनाएं घटी। इसको लेकर स्थानीय थाना में तीन अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़हिया नगर के मतदान केंद्र संख्या 53 पर मतदान के दौरान हुए विवाद को लेकर लखीसराय भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने थाना कांड संख्या 64/14 के तहत मामला दर्ज कराया है जिसमें देवू सिंह, लल्लू सिंह एवं तीन अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया कि वे लोग एक पार्टी विशेष के चुनाव चिन्ह पर वोट देने का दबाव दे रहे थे। ऐसा नहीं करने पर उनके साथ मारपीट की गई तथा मोबाइल छीन लिया। वहीं दूसरी ओर थाना कांड संख्या 65/14 के तहत रामसेन टोला, बड़हिया निवासी गणेश कुमार ने भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार, उपेन्द्र सिंह, कारू सिंह, संजीव कुमार एवं नगर अध्यक्ष नरोत्तम कुमार वगैरह के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि जगदंबा पुस्तकालय स्थित मतदान केंद्र पर उक्त लोगों ने रोककर अपने पक्ष के प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह पर वोट देने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उक्त सभी ने मारपीट की तथा केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उधर पूर्व विधायक फुलेना सिंह के ड्राइवर गोविंद बिघा, लखीसराय निवासी जोगी पासवान ने थाना कांड संख्या 66/14 के तहत खुटहा डीह निवासी प्रदुम्मन सिंह, अवध सिंह उर्फ लोहा सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी