एआइएमआइएम का खाता खुलने से कार्यकर्ता उत्साहित

किशनगंज। बीते चार सालों से काफी जद्दोजहद के बाद किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से एआइएमआइएम का पर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:16 AM (IST)
एआइएमआइएम का खाता खुलने से कार्यकर्ता उत्साहित
एआइएमआइएम का खाता खुलने से कार्यकर्ता उत्साहित

किशनगंज। बीते चार सालों से काफी जद्दोजहद के बाद किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से एआइएमआइएम का परचम लहराने के बाद से कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। अब इसका असर कोचाधामन में भी दिखने लगा है। विधानसभा उप चुनाव में एआइएमआइएम से कमरुल होदा के जीत दर्ज करने के बाद से कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे हैं। लिहाजा उनके सम्मान में अररिया व किशनगंज जिले में कई समारोह आयोजित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय कोचाधामन में भी सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। हालांकि अभी विधानसभा चुनाव में एक वर्ष का समय बचा है लेकिन यहां से एआइएमआइएम के उम्मीदवार के रूप में हाजी इजहार असफी ने अपनी दावेदारी पेश कर जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिए हैं। वहीं तैयारी को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता सह कठामठा पंचायत के पूर्व मुखिया हाजी इजहार असफी पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जुटे हैं। इस संबंध में पूर्व मुखिया हाजी इजहार असफी ने कहा कि अभिनंदन समारोह को लेकर पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। यह समारोह ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि अभिनंदन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अख्तरुल इमान समेत पार्टी के कई वरीय नेता शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी