बैठक कर पंचायत स्तरीय संगठन प्रभारियों को दिया गया प्रमाण पत्र

किशगनंज। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन परिसर में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 01:08 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 01:08 AM (IST)
बैठक कर पंचायत स्तरीय संगठन प्रभारियों को दिया गया प्रमाण पत्र
बैठक कर पंचायत स्तरीय संगठन प्रभारियों को दिया गया प्रमाण पत्र

किशगनंज। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन परिसर में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। प्रखंड अध्यक्ष साहिद आलम की अध्यक्षता में आयेाजित बैठक में पंचायत स्तरीय संगठन प्रभारियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

वहीं बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बैठक पार्टी संगठन को मजबूत बनाने को लेकर है। इसके अलावा सभी पंचायत स्तर के अध्यक्ष व सचिव समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी निर्गत किए जाएंगे। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र सौंपते हुए पद एवं गोपनीयता का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अति पिछड़ा महाप्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संतलाल मंडल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव जमील अहमद, अति पिछड़ा उपाध्यक्ष श्रीकांत कल्याणी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सुदामा प्रसाद दास, मानिक चंद ¨सह, विष्णु प्रसाद ¨सह, सीताराम चौधरी, मु. रेहान आलम, चंद्रमोहन ठाकुर, सत्यनारायण मंडल, मुजाहिद आलम, सलीम जफर, मनोज कुमार खतवे, राजकुमार खतवे, जाहिदुर रहमान, शमीम अख्तर, मु. आसिफ, कुंदन कुमार मंडल, मनोहर कुमार शर्मा, बजरगंज कुमार साह समेत अन्य पंचायत अध्यक्ष व पंचायत सचिव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी