आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, मास्क बनाकर सशक्त हो रहीं दीदियां

संवाद सूत्र दिघलबैंक(किशनगंज) दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की ओर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 10:47 PM (IST)
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, मास्क बनाकर सशक्त हो रहीं दीदियां
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम, मास्क बनाकर सशक्त हो रहीं दीदियां

संवाद सूत्र, दिघलबैंक(किशनगंज) : दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा चुकी हैं। रौनक जीविका संकुल की दीदियों के द्वारा मास्क उत्पादन एवं विपणन कार्य शुरू किया गया है। जिससे स्थानीय जीविका दीदियों को कोरोना काल में जीविकोपार्जन के लिए रोजगार का एक नया अवसर मिल गया है।

मास्क उत्पादन कर रहीं दीदी अलिस किस्कु, मोनिका देवी, अनिता देवी, सुमित्रा कुमारी, शर्मिला कुमारी व पूजा देवी बताती हैं कि डिमांड के हिसाब से मास्क का उत्पादन व विपणन किया जा रहा है। एक दिन में औसतन 800 मास्क बना लिया जाता है। जिसके एवज में दीदियों केा पांच रुपये प्रति पीस मेहनताना मिल जाता है। रोजगार के नए अवसर मिलने महिलाओं को परिवार का भरण पोषण करने में सहूलियत मिलती है।

इस संबंध में कॉर्डिनेटर अजित कुमार ने बताया कि दिघलबैंक बाजार में रौनक जीविका संकुल स्तरीय संघ के द्वारा सात जीविका दीदियों के द्वारा विगत 24 मई से मास्क बनाने का काम किया जा रहा है। जिसका उपयोग ग्राम पंचायतों के मुखिया के द्वारा खरीदा जाना है। इसके लिए किसी भी पंचायत के मुखिया या अन्य व्यक्ति को पहले संघ को डिमांड देना होगा। जिसके आधार पर उसे मास्क प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जीविका संघ द्वारा स्थानीय स्तर पर मास्क का उत्पादन करने पर ग्रामीण इलाकों में रोजगार का सृजन होगा। वर्तमान में सात जीविका दीदियों द्वारा मास्क उत्पादन किया जा रहा है और आने वाले समय में विभिन्न प्रकार के घरेलू उत्पादन किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी