गणेश चतुर्थी और चौठचंद का पर्व मना

किशनगंज। भाद्रपाद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को चौठचंद व गणेश चतुर्थी का त्योहार प्रखंड क्षे˜

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 09:05 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 09:05 PM (IST)
गणेश चतुर्थी और चौठचंद का पर्व मना
गणेश चतुर्थी और चौठचंद का पर्व मना

किशनगंज। भाद्रपाद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को चौठचंद व गणेश चतुर्थी का त्योहार प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों-मोहल्लों में धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को व्रतधारी महिलाओं ने उपवास रहकर गणेश भगवान की पूजा-पाठ की और रात में चंद्रमा का दर्शन कर अ‌र्घ्य दिया। इस मौके पर घर-आंगन की साफ-सफाई कर रंगोली सजाई। पूआ-पकवान, खीर-पूड़ी, मिष्ठान, फल-फूल थाल में सजाया गया। रात में सजी थाली हाथों में रखकर चंद्र दर्शन कर उन्हें भोग लगाया गया। ग्रामीण भाषा में इस त्योहार को चौथ चंद्रा भी कहा जाता है। परिवार व समाज के कल्याण के लिए यह व्रत किया जाता है। क्योंकि भगवान गणेश बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता है। गणेश चतुर्थी पर टेढ़ागाछ ही नहीं पूरे देश में गणेशोत्सव का त्योहार श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जाता है। मंगलमूर्ति, गणपति, गजानन आदि कई नामों से विख्यात देवताओं में सबसे पहले पूजे जाने वाले देवता है। व्यवसायी वर्ग इन्हें बुद्धि के देवता के रुप में पूजा करते है। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में मेला का आयोजन किया गया।

chat bot
आपका साथी