दहगांव में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का हुआ शुभारंभ

किशनगंज। झींगाकाटा पंचायत के दहगांव तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुक्रवार को कलश शोभ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 07:36 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 07:36 PM (IST)
दहगांव में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का हुआ शुभारंभ
दहगांव में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का हुआ शुभारंभ

किशनगंज। झींगाकाटा पंचायत के दहगांव तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं मंदिर परिसर से कलश के साथ हर हर महादेव और बोल बम का जयघोष करते हुए कनकई नदी की ओर निकल पड़ीं। बैनर, झंडा व गाजे-बाजे के साथ महेशबथना स्थित कनकई नदी के पवित्र नदी में वैदिक रीति रिवाज के साथ मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भर कर वापस शोभा यात्रा पुन: धार्मिक स्थल परिसर पहुंची। कलश यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम कुमार सिंह, भाजपा नेता उत्तम दास, झींगाकाटा मुखिया प्रतिनिधि सौकत आलम, सरपंच नसीम अख्तर, पूर्व मुखिया रामानंद सिंह, भाजपा नेता गोव‌र्द्धन सिंह, समाजसेवी चंद्रदेव प्रसाद सिंह आदि साथ-साथ चल रहे थे।

शुक्रवार को अपराह्न बेला में वैदिक रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना व हवन की बीच श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे के धुन पर श्रद्धालु रामधुन में रमे रहे। अष्टयाम शुरू होते ही आसपास के सैंकड़ों श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंच कर रामधुन में शामिल हुए। यज्ञ कमेटी के सदस्यों के अनुसार बंगाल व जिले भर के करीब दर्जन भर कीर्तन मंडली अपने मधुर व कर्णप्रिय रामधुन से भक्तजनों को सरोवर करते रहेंगे। हर रात धार्मिक ²ष्टांत पर कीर्तन मंडली के द्वारा रासलीला प्रस्तुत किया जाएगा। कमेटी की ओर से महिलाओं व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग अलग बैठने की व्यवस्था भी की गई है। यज्ञ के सफल संचालन को लेकर कमिटी के गौरी शंकर, रामकुमार सिंह, नीरज कुमार, बुलंदर कुमार, मणि शंकर सिंह, ज्ञान कुमार, सुनील कुमार, भक्त राज, भूपेन्द्र कुमार, प्रभात कुमार, रवि कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह आदि सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी