उदाकिशुनगंज में जीविका दीदी ने बनाए 17 हजार मास्क

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जीविका दीदी ने अबतक 17 ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 09:14 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:17 AM (IST)
उदाकिशुनगंज में जीविका दीदी ने बनाए 17 हजार मास्क
उदाकिशुनगंज में जीविका दीदी ने बनाए 17 हजार मास्क

मधेपुरा। उदाकिशुनगंज में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जीविका दीदी ने अबतक 17 हजार मास्क बनाएं हैं। कम कीमत होने के कारण जीविका दीदी द्वारा बनाए गए मास्क की बाजार में मांग बढ़ गई है। यहां पर जीविका दीदी द्वारा मास्क बनाने के कार्य अनवरत जारी है। इसमें जीविका दीदी द्वारा अधिकतर डबल लेयर का मास्क बनाया जा रहा है। मुनासिब कीमत होने के कारण जीविका दीदी के बनाए मास्क का मांग भी है। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमरेश अंशुमन ने बताया कि अबतक जीविका दीदी द्वारा 17 हजार से अधिक मास्क बना कर पंचायत से लेकर अन्य कार्यालय में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार पंचायत के सभी परिवार को चार मास्क दिया जाना है। ऐसे में बाजार में मास्क की कमी तथा उपलब्ध मास्क की कीमत अधिक होने के कारण लोग खरीद नहीं पाते हैं। ऐसे में जीविका समूह द्वारा सभी को सस्ते दाम पर मास्क उपलब्ध करने के लिए डबल लेयर का मास्क बनाया जा रहा है। मास्क बनाने वाली ग्रामीण महिला को रोजगार भी मिल रहा है। साथ ही जीविका दीदी के रोजगार को भी प्रोत्साहित कर रहा है। वहीं कार्यालय सहायक मु. अब्बुकर, क्षेत्रीय समन्वयक पारस कुमार, सामुदायिक समन्वयक प्रीति कुमारी, ज्योती कुमारी, मास्टर वुक कीपर अभय कुमार, पृथ्वी जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के अध्यक्ष चंदा देवी, सचिव कंचन देवी सहित जीविका के अन्य सदस्यों ने भी इस कार्य में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी