प्रमाण-पत्र बनाने को ले आरटीपीएस काउंटर पर उमड़ी भीड़

किशनगंज। छात्रवृत्ति की राशि को लेकर जरुरी कागजात आय व निवास प्रमाण-पत्र बनाने के लिए प्रखंड मुख्याल

By Edited By: Publish:Tue, 27 Sep 2016 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2016 06:59 PM (IST)
प्रमाण-पत्र बनाने को ले आरटीपीएस काउंटर पर उमड़ी भीड़

किशनगंज। छात्रवृत्ति की राशि को लेकर जरुरी कागजात आय व निवास प्रमाण-पत्र बनाने के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर में पिछले कई दिनों से काफी भीड़ उमड़ रही है। आलम यह है कि सुबह 10 बजे के पूर्व से ही लगभग 50-60 की संख्या में छात्राएं काउंटर के पास कतार में खड़ी हो जाती है। और काउंटर खुलते-खुलते यह तादाद डेढ़ सौ के आसपास पहुंच जाती है। आरटीपीएस कर्मी भी इस भीड़ से दिन भर जूझते रहते है। सुबह से प्रारंभ होने वाला यह सिलसिला थमता नहीं है। पिछले लगभग एक सप्ताह से आरटीपीएस का यही हाल है। इस संबंध में पूछे जाने पर छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में छात्रवृत्ति की राशि को लेकर अब ऑनलाइन फार्म भरना है। यह फार्म भरने के लिए निवास व आय प्रमाण-पत्र का होना आवश्यक है। इसलिए वे लाइन में सुबह से खड़ी होकर काउंटर खुलने का इंतजार करने लगती है। छात्राओं ने बताया कि वे सुबह नौ बजे ही ब्लाक पहुंच चुकी थी। चूंकि लेट से आने पर भीड़ ज्यादा हो जाती है। कई छात्राएं तो 20 किमी दूर सोनापुर से तो कोई दामलबाड़ी से आई हुई थीं। ठीक दस बजे काउंटर खुलते ही फार्म लेने का सिलसिला शुरु हो गया। आरटीपीएस कर्मियों बताया यह सिलसिला शाम होने तक जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी