उत्साह के साथ लोगों ने मनाया नए साल का जश्न

प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को नववर्ष 2022 की धूम रही। इसे लेकर लोग दिनभर उत्साहित रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Jan 2022 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 01 Jan 2022 10:47 PM (IST)
उत्साह के साथ लोगों ने मनाया नए साल का जश्न
उत्साह के साथ लोगों ने मनाया नए साल का जश्न

संवाद सूत्र, कोचाधामन (किशनगंज) : प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को नववर्ष 2022 की धूम रही। इसे लेकर लोग दिनभर उत्साहित रहे। सुबह से ही लोगों की टोलियां पिकनिक के लिए प्रखंड अंतर्गत महानंदा नदी किनारे बस्ताकोला मौजाबाड़ी व कनकई नदी किनारे बलिया, पुरन्दाहा समेत कई अन्य पिकनिक स्पाट पर पहुंचने लगे थे। इस दौरान लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठाया।

क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से युवा वर्ग पिकनिक के लिए पश्चिम बंगाल के हिल क्षेत्र में भी गए थे। वहीं नववर्ष पर लोगों ने अपने घरों में भी सपरिवार स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। उधर नव वर्ष के प्रथम दिन धार्मिक स्थलों पर काफी भीड़ रही। लोगों ने शिव मंदिर अंधासूर, बस्ताकोला स्थित राम जानकी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना कर ईश्वर से सुख शांति व खुशहाली के लिए कामना की।

------ पिकनिक मनाकर लोगों ने किया नए साल का स्वागत संवाद सूत्र, पोठिया (किशनगंज) : नव वर्ष 2022 का आगमन शनिवार को हुआ। नए साल में किस तरह से सब कुछ बेहतर हो इसके लिए लोगों ने सबसे पहले पूजा पाठ की और तत्पश्चात पिकनिक मनाने के लिए चाय बागान तथा और नवीन स्थल का चयन किया।

पिकनिक मनाने के लिए युवाओं का जत्था गाजे-बाजे के साथ स्थल पहुंचा तथा अपने-अपने रुचि का भोजन तैयार कर पिकनिक मनाया। इस दौरान अपने-अपने घरों से निकलकर परिवार वाले भी अपने सभी स्वजन के साथ पहुंचे और पिकनिक मनाया। नव वर्ष के पहले दिन लोग हर्षोल्लास के साथ इसे मनाने में जुटे रहे। इधर नववर्ष की बधाई देने का सिलसिला भी जारी रहा। रात 12 बजे से आरंभ यह सिलसिला शनिवार दिन भर चलता रहा। इसके लिए व्हाट्सएप सबसे बड़ा माध्यम बना। व्हाट्सएप के माध्य से एक दूसरे को नव वर्ष मंगलमय, तो कोई हैप्पी न्यू ईयर कह कर लिख कर एक दूसरे को बधाई देते रहे। कुल मिलाकर सभी लोग नए साल का आगाज अच्छे ढंग से करने में जुटे रहे। इसमें किसी ने भी अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी। पोठिया प्रखंड में नए साल का पहला दिन पूरे इलाके के लिए शांतिपूर्ण रहा और लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी