मतदान कर निभाएं जिम्मेदार नागरिक का फर्ज : सेवानिवृत्त मेजर

किशनगंज। लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत संविधान ने अपने नागरिकों को अनेक अधिकार दे रखे हैं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Apr 2019 02:29 AM (IST) Updated:Sat, 06 Apr 2019 06:31 AM (IST)
मतदान कर निभाएं जिम्मेदार नागरिक का फर्ज : सेवानिवृत्त मेजर
मतदान कर निभाएं जिम्मेदार नागरिक का फर्ज : सेवानिवृत्त मेजर

किशनगंज। लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत संविधान ने अपने नागरिकों को अनेक अधिकार दे रखे हैं। इनमें एक अहम अधिकार वोट डालने का अधिकार भी शामिल है। इसी अधिकार के बदौलत 18 वर्ष से लेकर इससे अधिक उम्र के व्यक्ति मतदाता कहलाते हैं। मतदाता अपने आप में एक सैनिक के समान होते हैं। जो लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए चुनाव के दिन मतदान केंद्र पर पहुंच कर एक बेहतर सरकार के गठन के लिए अपना मतदान करते हैं। इसलिए जरूरी है कि मतदान कर प्रत्येक मतदाता एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अवश्य अदा करें।

सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर मदन कुमार सिन्हा ने मतदाताओं से यह अपील करते हुए कहा कि कोशिश करनी चाहिए कि मतदान के दिन अपने सभी काम छोड़कर सर्वप्रथम योग्य और कर्मठ प्रत्याशी के पक्ष में अवश्य मतदान करें। एक-एक मत मजबूत सरकार के गठन में निर्णायक भूमिका अदा करता है। जिस तरह एक सैनिक सरहद पर देश की रक्षा करते हुए जरूरत पड़ने पर अपने प्राण की आहूति दे देते हैं। ठीक इसी प्रकार मतदान के दिन मतदाता अपनी चिता किए बिना सभी प्रकार के कठिनाईयों को ताक पर रख बेहतर और स्थाई सरकार के लिए अपना मतदान अवश्य करें।

उन्होंने बताया कि इसका मुख्य वजह यह हे कि जब देश सुरक्षित रहेगा, तभी नागरिक भी सुरक्षित रहेंगे। बेहतर सरकार के गठन के लिए लोभ, लालच का परित्याग कर स्वयं के साथ समाज के अन्य लोगों को भी निष्पक्ष होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें। मतदान कभी भी जाति-धर्म के आधार पर नहीं करना चाहिए। लोगों को चाहिए कि पहले सभी सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के बारे में जानकारी प्राप्त करें और सभी के एजेंडा को पढ़ या सुन कर क्षेत्र और देश के हित को देखते हुए अपना वोट डालें। मतदान देश के नागरिकों का अधिकार है। वहीं मतदान करना उनका कर्तव्य भी बन जाता है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को भी कोशिश करनी चाहिए कि मतदान की प्रक्रिया को स्वच्छ और निष्पक्ष बनाने में हर संभव अपना सहयोग दें।

chat bot
आपका साथी