डीएम ने किशनगंज मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण

मुख्यालय के निर्देश पर गुरुवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में किशनगंज मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 07:55 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 07:55 PM (IST)
डीएम ने किशनगंज मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण
डीएम ने किशनगंज मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने किशनगंज मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण

संवाद सहयोगी, किशनगंज : मुख्यालय के निर्देश पर गुरुवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में किशनगंज मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल की तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुई। डीएम ने जेल अधीक्षक को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के साथ बेहतर सुविधाओं को लेकर कई दिशा निर्देश दिया। डीएम करीब दो घंटे तक अंदर रहे। इस दौरान एसडीएम अमिताभ गुप्ता व हेडक्वार्टर डीएसपी अजीत कुमार भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

जेल पहुंचे अधिकारियों ने पुलिस बल की मदद से पुरुष और महिला वार्डों की तलाशी ली। वहीं कारा परिसर के अस्पताल की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। इस दौरान जेल के अंदर सभी वार्डों की तलाशी ली गई। सुरक्षा को लेकर भी व्यवस्था की जांच की गई। जेल में मुलाकातियों की व्यवस्था को लेकर भी पड़ताल की गई। बंदियों की क्षमता के बारे में भी जानकारी ली गई। वहीं निरीक्षण के दौरान प्रत्येक वार्डों की गहन तलाशी ली गई। मेडिकल वार्ड में बंदियों के उपचार के लिए जेल प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले सुविधाओं के बारे में अधिकारियों ने जानकारी ली। डीएम ने जेल में साफ सफाई की व्यवस्था को देखे और साफ-सफाई बेहतर रखने का निर्देश दिए। जेल से संबंधित रजिस्टर की भी जांच की गई। वहीं स्टाक रजिस्टर की भी जांच की गई। डीएम ने बताया कि मंडल कारा में निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, विधि व्यवस्था और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं से संबंधित जांच की गई। अधिकारियों ने कैदियों को बेहतर भोजन के साथ मनोरंजन और योग करवाने का निर्देश दिया। इस दौरान जेल अधीक्षक, जेलर सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी