अस्पताल के मुख्य द्वार पर घंटों पड़ा रहा घायल बुर्जुग

फोटो 18 केएसएन 65 कोट- मामला संज्ञान में आया है। घायल को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 12:12 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 12:12 AM (IST)
अस्पताल के मुख्य द्वार पर घंटों पड़ा रहा घायल बुर्जुग
अस्पताल के मुख्य द्वार पर घंटों पड़ा रहा घायल बुर्जुग

फोटो 18 केएसएन 65

कोट- मामला संज्ञान में आया है। घायल को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज प्रारंभ कर दिया गया है।-डॉ. परशुराम प्रसाद, सिविल सर्जन, किशनगंज।

-----------

संवाद सहयोगी, किशनगंज : सदर अस्पताल में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोमवार सुबह से ही अस्पताल के मुख्य द्वार पर एक बुर्जुग घायल अवस्था में घंटों पड़ा रहा, लेकिन किसी ने भी उसकी सुधी नहीं ली। बुजुर्ग की दयनीय स्थिति को देख रामेश्वर दास नामक एक व्यक्ति ने उसे खाना खाने को दिया। लेकिन दुर्बलता के कारण वह उठकर खाना भी नहीं खा सका। बीमार के निकट पड़े खाना की थाली को देख आवारा पशु उसके आस पास मंडराने लगे। लेकिन पशुओं को भगाने की उसे हिम्मत तक नहीं थी। नतीजतन पशुओं ने कुछ ही देर में खाना साफ कर दिया। इस दौरान कई अस्पताल कर्मी उसके पास से गुजरे लेकिन किसी ने भी उसकी सुधी तक लेना मुनासिब नहीं समझा। घंटों अस्पताल के मुख्य द्वार पर पड़े रहने के बाद उसने हिम्मत कर उठने की चेष्टा की लेकिन कुछ कदम चलने के बाद उसके पैर डगमगाने लगे और वह गिर पड़ा। बुजुर्ग की दयनीय स्थिति को देख रामेश्वर ने सिविल सर्जन को घटना की जानकारी दी। सिविल सर्जन द्वारा मामले को संज्ञान में लेने के बाद अस्पताल कर्मियों की नींद खुल गई। आनन-फानन में बीमार वृद्ध को इलाज के लिए भर्ती कर इलाज प्रारंभ कर दिया गया। रामेश्वर ने बताया कि सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में घायल बृद्ध को एक अज्ञात व्यक्ति सदर अस्पताल लाया था और मुख्य द्वार पर छोड़कर फरार हो गया था।

chat bot
आपका साथी