आठ वर्षों से आवास के लिए भटक रही मुकलेसा

फोटो 16 केएसएन 44 - शनिवार को जिला लोक शिकायत निवारण केंद्र में की फरियाद संवाद सह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 12:07 AM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 12:07 AM (IST)
आठ वर्षों से आवास के लिए भटक रही मुकलेसा
आठ वर्षों से आवास के लिए भटक रही मुकलेसा

फोटो 16 केएसएन 44

- शनिवार को जिला लोक शिकायत निवारण केंद्र में की फरियाद

संवाद सहयोगी, किशनगंज : पोठिया प्रखंड क्षेत्र के गोरुखाल पंचायत अंतर्गत फुलारा गांव निवासी 30 वर्षीय मुकलेसा खातून आठ वर्ष से आवास योजना के लिए भटक रहीं हैं। प्रखंड कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक का चक्कर काट रहीं मुकलेसा शनिवार को जिलाधिकारी महेंद्र कुमार से मिलने पिता मकबूल हुसैन के साथ पहुंचीं। जिलाधिकारी ने पीड़िता की फरियाद सुन मामले को जिला लोक शिकायत निवारण केंद्र में भेज दिया। जिला लोक शिकायत निवारण केंद्र मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।

मुकलेसा के पिता ने बताया कि वे अपने दो पुत्र व एक पुत्री मुकलेसा के साथ भूदान की जमीन में झोपड़ी बना कर रहते हैं व मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वे बताते हैं कि 2010 में ही इंदिरा आवास के लिए आवेदन दिया था लेकिन तब से अब तक सिर्फ कार्यालय का चक्कर ही लगा रहे हैं। उनका कहना है कि मेरी पुत्री मुकलेसा खातून छोटे कद की है, इस वजह से उसकी शादी नहीं हो रही है। सोचा था सरकार से मदद मिलेगी तो उसके रहने के लिए घर बन जाएगा। लेकिन आठ वर्षाें से चक्कर काट रहा हूं, अब तक कोई गुंजाईश नहीं दिख रहा। अब अंतिम आस जिला लोक शिकायत निवारण केंद्र से ही है।

chat bot
आपका साथी