संकुल स्तरीय तरंग प्रतियोगिता संपन्न

किशनगंज। प्रखंड अंतर्गत संकुल स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सावित्री कुमारी ने

By Edited By: Publish:Sat, 21 Jan 2017 03:01 AM (IST) Updated:Sat, 21 Jan 2017 03:01 AM (IST)
संकुल स्तरीय तरंग प्रतियोगिता संपन्न
संकुल स्तरीय तरंग प्रतियोगिता संपन्न

किशनगंज। प्रखंड अंतर्गत संकुल स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सावित्री कुमारी ने फीता काट कर उद़घाटन किया।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से बच्चों में आत्मविश्वास की भावना जागृत होती है। बच्चों को हर संभव कोशिश करनी चाहिए कि वे तरंग प्रतियोगिता में अवश्य शामिल हो। इस प्रतियोगिता में एक सौ मीटर दौड़, बिस्कुट दौड़, जलेबी दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, संगीत, चित्रकला सहित कई अन्य खेल का आयोजन किया गया। इस क्रम में छह विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप कंपास और कलम दिए गए। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, मुकेश कुमार ¨सह, अहसन जफर माहिर, कृष्ण कुमार ¨सह, दिलीप कुमार ¨सह, पारस कुमार प्रियदर्शी, बिनोद मोहन यादव, प्रभाकर यादव, रंजीत कुमार, महेन्द्र दास, राजेश ¨सह, आरती चौधरी, घनश्याम ¨सह और सोनम कुमारी ¨सह सहित बड़ी संख्या छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी