बिहार: किशनगंज में दो समुदायों के बीच झड़प, स्थिति तनावपूर्ण

किशनगंज में दो समुदायो के बीच आज दोपहर के बाद जुलूस निकालने को लेकर उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जिसमें पुलिसकर्मी समेत कई लोगों के घायल होने की खबर है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sun, 01 Oct 2017 03:00 PM (IST) Updated:Sun, 01 Oct 2017 09:49 PM (IST)
बिहार: किशनगंज में दो समुदायों के बीच झड़प, स्थिति तनावपूर्ण
बिहार: किशनगंज में दो समुदायों के बीच झड़प, स्थिति तनावपूर्ण

किशनगंज [जेएनएन]। जिले में शनिवार की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान शुरु हुई झड़प आज इतनी बढ़ गई कि दो समुदाय के लोग आज जुलूस निकालने के दौरान आपस में भिड़ गए, जिसमें जमकर लाठी डंडे चले। झड़प इतनी बढ़ गई कि धर्म विशेष द्वारा निकाले गए जुलूस के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई।

दोनों संप्रदायों के बीच हुई इस खूनी झड़प की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें घटना स्थल पर पहुंची हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस की टीम पर भी हमला कर दिया जिसमें एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी खबर है।

बचाव के लिए पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। महावीर स्थान ,मल्लाह पट्टी समेत पूरे नगर पंचायत में तनाव बरकरार है, खासकर ठाकुरगंज में हालात काफी बिगड़ गए हैं।मौके पर एसडीएम पहुंचे हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसएसबी की भी मदद ली जा रही है।

chat bot
आपका साथी