छठ पूजा की तैयारी में जुटी नगर पंचायत

किशनगंज। आस्था का महापर्व छठपूजा को लेकर ठाकुरगंज नगर पंचायत प्रशासन शनिवार को तत्पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 12:53 AM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 12:53 AM (IST)
छठ पूजा की तैयारी में जुटी नगर पंचायत
छठ पूजा की तैयारी में जुटी नगर पंचायत

किशनगंज। आस्था का महापर्व छठपूजा को लेकर ठाकुरगंज नगर पंचायत प्रशासन शनिवार को तत्पर दिखी। नपं अध्यख देवकी अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी व कार्यपालक पदाधिकारी देवानंद सहित सभी वार्ड पार्षदों व छठपूजा आयोजन समिति के सदस्यों के साथ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी देवानन्द ने भातडाला, सागडाला व बसीरनगर छठघाट पर साफ-सफाई की जरूरत, पानी की उपलब्धता, संपर्क पथ व बिजली व्यवस्था आदि के इंतजाम को लेकर मौके पर मौजूद वार्ड पार्षदों से विचार-विमर्श किया। इस दौरान नपं के सफाई कर्मियों को नगर में स्थित भातडाला पोखर, सागडाला पोखर और वसीरनगर छठ घाट की सफाई का दिशा निर्देश दिया गया।

मौके पर नपं अध्यख पार्षद देवकी अग्रवाल ने कहा कि छठव्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। नगर के विभिन्न मार्गों से छठघाट आने वाले छठ व्रतियों को आने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं उठाने पड़े, इसका विशेष खयाल रखा जाएगा। छठघाटों में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी ने प्रशासन द्वारा छठव्रतियों की हर सुविधाओं का हर संभव प्रयास की बात कही। उपाध्यक्ष ने बताया कि छठ पर्व को लेकर सभी छठ घाटों की साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है। संबंधित घाटों पर बिजली की भी व्यापक व्यवस्था सु²ढ़ की जाएगी। घाटों में पानी की स्थिति को देखते हुए घाटों के पास अधिक पानी से पहले ही बांस का बैरेके¨टग कराया जाएगा। इस दौरान वार्ड पार्षद संजय यादवेंदु, वार्ड पार्षद गोपीचंद उरांव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनिल साह, खालिक अंसारी, अजय साह, परेश कुमार गणेश, प्रदीप साह व छठ पूजा कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी