नाटक के जरिए मानव मानव तस्करी पर रोक लगाने की अपील

किशनगंज। कोलकाता, बंगला नाटक डॉट कॉम व शक्ति वाहिनी के कलाकारों ने बंगाल, झारखंड व बिहार के 19 जिलों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Apr 2017 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 26 Apr 2017 05:33 PM (IST)
नाटक के जरिए मानव मानव तस्करी पर रोक लगाने की अपील
नाटक के जरिए मानव मानव तस्करी पर रोक लगाने की अपील

किशनगंज। कोलकाता, बंगला नाटक डॉट कॉम व शक्ति वाहिनी के कलाकारों ने बंगाल, झारखंड व बिहार के 19 जिलों में नुक्कड़ नाटक कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को किशनगंज पहुंचे कलाकारों के जत्था ने मानव तस्करी को समाज के लिए गंभीर चुनौती पर आधारित फिल्में व नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। डुमरिया ब्रिज के नीचे मानव तस्करी की रोकथाम और जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति से पूर्व जिला बाल संरक्षण इकाई के जिला सहायक निदेशक मनीष कुमार ने नाटक का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी व बाल श्रम को रोकना है। साथ ही इस कार्य में संलिप्त लोगों के पर चाइल्ड लाइन और थाना को सूचित कर गिरफ्तार कराना है।

इस दौरान कार्यक्रम के समन्वयक मलाई दास ने कहा कि मानव तस्कर एक विश्वव्यापी समस्या है। 2012 से 2014 के बीच 500 से अधिक मानव तस्करी के मामले सामने आए हैं। इनमें से 71 फीसद महिलाएं व बच्चों से जुड़े मामले हैं। भारत मानव तस्करी का उदगम, मार्ग व गंतव्य तीनों है। यहां होने वाले मानव तस्करी का 90 फीसद देश के अंदर होता है। उन्होंने बताया कि मानव तस्करी को रोकने के लिए उसके बदलते रूपों व मार्गों पर जन चेतना बढ़ाना है। इसके लिए नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगों में मानव तस्करी विषयक चर्चा की नींव रखी जा रही है। एलसीडी लगा कर मानव तस्कर पर आधार फिल्में दिखाकर इससे बच कर निकले लोगों की कहानी को दर्शाया गया। नाटक के माध्यम से लोगों के समक्ष मानव तस्करी के प्रभाव, तस्करों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रलोभनों जैसे विषय को दर्शाया गया। इसके अलावा गांधी चौक में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को बहादुरागंज व ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अमित कुमार घोष, सागर ¨सह, अभिषेक झा, अभिषेक कश्यप, गायत्री कुमारी, शिवानी झा, सजल, राहुल, चाइल्ड लाइन के जिला समंवयक पंकज कुमार झा, मनोवर आलम, मो. सादिक व बाल संरक्षण इकाई के संदीप सरकार व अदनान अहमद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी