छात्र-छात्राओं को दिया गया योग प्रशिक्षण

फोटो 18 केएसएन 45 जागरण संवाददाता, किशनगंज : देव संस्कृति विश्वविद्यालय गायत्री परिवार हरिद्वा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 12:23 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 12:23 AM (IST)
छात्र-छात्राओं को दिया गया योग प्रशिक्षण
छात्र-छात्राओं को दिया गया योग प्रशिक्षण

फोटो 18 केएसएन 45

जागरण संवाददाता, किशनगंज : देव संस्कृति विश्वविद्यालय गायत्री परिवार हरिद्वार के छात्राओं ने बाल गृह, ग‌र्ल्स हाई स्कूल, इंटर हाई स्कूल एवं ओरियन्टल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान छात्राओं ने कपाल भाति, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम व प्राणायाम आदि योग की विभिन्न क्रियाओं की जानकारी दी। विश्वविद्यालय के दीपनरायन पाल, धर्मवीर तिवारी एवं उदित शर्मा ने योग सहित दैनिक दिनचर्या के बारे में अहम जानकारी दिया। आज दुनिया भर में फास्ट फूड बहुत ज्यादा खाया जाता है। इसके रेगुलर सेवन से आपके डेली की कैलोरीज मात्रा बढ़ जाती है। जिससे वजन बढ़ने के साथ-साथ आपको मोटापा, श्वसन और कई बीमारियां हो सकती है। इसलिए खानपान में बदलाव जरूरी है। स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करने वालों को अपने आहार-विहार एवं ¨चतन-चरित्र के बारे में भी जागरूक रहना आवश्यक है।

वहीं प्रशिक्षक ने बताया कि बीमारी की जड़ पेट है। इसके लिए इंसान को सूर्योदय से लगभग एक घंटे पूर्व ब्रह्ममुहूर्त में उठना चाहिए। गुनगुने पानी को घूंट-घूंट करके पीना चाहिए। खाना खाते समय बीच-बीच में पानी नहीं पीना चाहिए। खाना खूब चबा-चबाकर खाएं। युवा प्रकोष्ठ सौरभ कुमार ने कहा कि योग से न सिर्फ आपका मानसिक संतुलन ठीक रहता है। बल्कि कसरत व मेडिटेशन से शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। योग शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ प्राचार्य सुनील कुमार, सरजू मिश्रा, सुनिता कुमारी, बाल गृह अधीक्षक फैजान अहमद, चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक पंकज कुमार झा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सौरभ कुमार, संजोजक राकेश कुमार, कुन्दन कुमार, विक्टर कुमार, ब्रजेश चन्द्र व धीरज कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी