वीर बलिदानी अमर रहें से गुंजायमान हुआ माधवपुर

परबत्ता (खगड़िया) लद्दाख के गलवन घाटी में बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को अलग-अगल जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। परबत्ता में विधायक आरएन सिंह के आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भारत माता की जय के उदघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में युवा जदयू अध्यक्ष राहुल राज मीडिया प्रभारी साकेत कुमार राकेश सिंह गोविद सिंह गोविद भारद्वाज आदि मौजूद थे। वहीं माधवपुर पंचायत के दुरण सिंह माध्यमिक विद्यालय माधवपुर के मैदान में युवाओं ने वीर बलिदानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jun 2020 08:26 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2020 08:26 PM (IST)
वीर बलिदानी अमर रहें से गुंजायमान हुआ माधवपुर
वीर बलिदानी अमर रहें से गुंजायमान हुआ माधवपुर

परबत्ता (खगड़िया): लद्दाख के गलवन घाटी में बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को अलग-अगल जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। परबत्ता में विधायक आरएन सिंह के आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भारत माता की जय के उदघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में युवा जदयू अध्यक्ष राहुल राज, मीडिया प्रभारी साकेत कुमार, राकेश सिंह, गोविद सिंह, गोविद भारद्वाज आदि मौजूद थे।

वहीं माधवपुर पंचायत के दुरण सिंह माध्यमिक विद्यालय माधवपुर के मैदान में युवाओं ने वीर बलिदानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बलिदानियों की याद में कैंडल जलाए गए। राष्ट्रीय गीत गाए गए। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता लालरतन, चंदन कुमार, मनीष, अनुज कुमार, अक्षय आदि मौजूद थे। वातावरण भारत माता की जय, वीर बलिदानी अमर रहे से गुंजायमान हो उठा।

chat bot
आपका साथी