प्रखंड में किया गया औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन

खगड़िया। प्रखंड शिक्षक नियोजन 2019-20 का क्लास छह टू आठ तक के लिए चौथम प्रखंड में औपबंधिक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 12:03 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 12:03 AM (IST)
प्रखंड में किया गया औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन
प्रखंड में किया गया औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन

खगड़िया। प्रखंड शिक्षक नियोजन 2019-20 का क्लास छह टू आठ तक के लिए चौथम प्रखंड में औपबंधिक मेधा सूची (विथ एनआइओएस ट्रेंड) का प्रकाशन कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ राजकुमार पंडित में बताया कि बीते 12 अगस्त को ही सूची का प्रकाशन कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि एनआइसी खगड़िया के वेबसाइट पर अपलोड करा दिया गया है। बताया कि त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि के सुधार हेतु आवेदक आगामी 26 अगस्त तक कार्य दिवसों पर प्रखंड मुख्यालय में बने आपत्ति काउंटर पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि चौथम में वर्ग छह से आठ तक के छह विषयों में कुल 106 रिक्तियां है। जिसमें उर्दू के 15, हिदी में 23, अंग्रेजी में सात, गणित और विज्ञान में कुल 39, संस्कृत में 14 एवं सामाजिक विज्ञान में कुल आठ रिक्ति है।

chat bot
आपका साथी