विज्ञान की क्षमता का बच्चों ने किया प्रदर्शन

खगड़िया। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि जगाने के लिए स्थानीय राजमाता माधुरी देव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:22 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:22 AM (IST)
विज्ञान की क्षमता का बच्चों ने किया प्रदर्शन
विज्ञान की क्षमता का बच्चों ने किया प्रदर्शन

खगड़िया। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि जगाने के लिए स्थानीय राजमाता माधुरी देवी बीएड कॉलेज के प्रांगण में शुक्रवार को तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद एवं राईट्स कलेक्टिव के तत्वावधान में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन वरीय उपसमाहर्ता विजय कुमार, राज ऐश्वर्या श्री, बीएड कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. रीना कुमारी रूबी, डॉ. विवेकानंद आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रदर्शनी का स्टॉल लगा अपने विज्ञान की क्षमता का प्रदर्शन किया। जिसकी लोगों ने खूब सराहना की। वरीय उपसमाहर्ता विजय कुमार एवं डीपीआरओ ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यालय एवं विद्यालय के बाहर के बच्चों एवं जनसमुदायों में विज्ञान के प्रति जागरूकता विकसित होती है। विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। कॉलेज अध्यक्ष ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस गतिविधि से समाज में वैज्ञानिक वातावरण का तो निर्माण होता ही है वहीं अंधविश्वास जैसी कुरीतियों को समाप्त करने में बल मिलता है। वहीं प्रभाकर प्रभात, चंद्रशेखरम, नागेंद्र सिंह त्यागी आदि वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को मंच मिलता है। जहां वो अपनी जिज्ञासाओं को उभार कर लोगों के समक्ष रख पाते है। जिससे उनका विज्ञानी क्षमता में वृद्धि हो पाती है। अन्य बच्चों को भी इससे प्रेरणा मिलती है। राइट्स कलेक्टिव के संरक्षक आशुतोष पोद्दार ने कहा विज्ञान प्रदर्शनी आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि खेल-खेल में बच्चों के बीच विज्ञान की गतिविधियों को संचालित करना एवं अंधविश्वास को समाप्त कर वैज्ञानिक तर्कशक्ति को विकसित करना है। इस अवसर पर बीएड कॉलेज के प्राचार्य इंद्रजीत पटेल, प्रो.कपिलदेव महतो, प्रो. नरेश प्रसाद, चंद्रशेखरम, नागेंद्र सिंह त्यागी, पूर्व प्राचार्य बड़े लाल यादव, आशुतोष पोद्दार,शीला देवी, अरुण यादव, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी