भाजपा ने पौरा में चलाया सदस्यता अभियान

खगड़िया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गोगरी सर्किल नंबर एक के पौरा गांव में सदस्यता अभियान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 06:15 PM (IST)
भाजपा ने पौरा में चलाया सदस्यता अभियान
भाजपा ने पौरा में चलाया सदस्यता अभियान

खगड़िया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गोगरी सर्किल नंबर एक के पौरा गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सदस्यता अभियान का नेतृत्व भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, सुभाषचंद्र झा, मृत्युंजय झा कर रहे थे।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी ने भाजपा के कार्यक्रम और उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार की मजबूत फैसले के कारण भारत की प्रतिष्ठा विश्व में बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं।

इन लोगों ने सदस्यता ग्रहण की

सुलोचना देवी, पिकी देवी, जयप्रकाश पंडित, अवधेश सिंह, कृष्णराज, सुधाकर चौधरी, नवीन कुमार सिंह, पूजा देवी,अरविद कुमार सिंह, मुन्नी देवी, गगन कुमार, मिथिलेश देवी, अभिमन्यु कुमार, अमन कुमार, गोलू कुमार, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, किशोरी देवी, राजो देवी आदि।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी