किशोर कुमार ने चुराई बकरी, पंचायत ने दी ये अनोखी सजा, जानिए

खगड़िया जिले में बकरी चुराने वाले चोर को ग्राम कचहरी ने अनोखी सजा का एेलान करते हुए कहा है कि चोर किशोर कुमार 50 फलदार पौधे लगाएगा और उसकी नियमित देखभाल करेगा।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 05 Mar 2018 06:14 PM (IST) Updated:Tue, 06 Mar 2018 03:09 PM (IST)
किशोर कुमार ने चुराई बकरी, पंचायत ने दी ये अनोखी सजा, जानिए
किशोर कुमार ने चुराई बकरी, पंचायत ने दी ये अनोखी सजा, जानिए

खगड़िया [जेएनएन]। बकरी चुराने के प्रयास के एक मामले में बेला ग्राम कचहरी ने एक अनोखा फैसला सुनाया है। जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। ग्राम कचहरी के सरपंच ने आपसी विचार-विमर्श बाद आरोपित को सजा के तौर पर 50 पौधे लगाने का फैसला सुनाया है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बेला-नौवाद गांव निवासी उचित तांती की पुत्रवधू की बकरी नहर किनारे बथान पर खूंटे से बंधी हुई थी। इसी दौरान गांव के ही किशोर शर्मा ने उक्त बकरी को चुराने का प्रयास किया और हो-हल्ला होने पर वह भाग खड़ा हुआ।

इसको लेकर उचित तांती की पुत्रवधू की शिकायत पर  शनिवार को ग्राम कचहरी लगाई गई। जिसमें आरोपित किशोर कुमार ने अपने गुनाह को कबूल किया। जिसके बाद मौके पर उपस्थित कचहरी के सरंपच शशि शर्मा ने आरोपित किशोर कुमार को सजा के तौर पर 50 फलदार पौधे  लगाने एवं इसकी नियमित देखभाल करने की सजा सुनाई।

आरोपित ने फैसले को मानते हुए शनिवार को 15 पौधे लगाया। मौके पर न्याय सचिव प्रमोद कुमार, शिक्षक ब्रजेश कुमार, जयप्रकाश यादव के अलावा दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। किशोर कुमार अब इन पौधों की देखभाल अपने पैसे से करेगा और फिर कभी चोरी नहीं करेगा।

chat bot
आपका साथी