बाल विवाह से होने वाले नुकसान की दें जानकारी

खगड़िया। प्रखंड कार्यालय स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में केआरपी सरोज राय की अध्यक्षता में एक बैठक आय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Dec 2017 12:20 AM (IST) Updated:Sun, 17 Dec 2017 12:20 AM (IST)
बाल विवाह से होने वाले नुकसान की दें जानकारी
बाल विवाह से होने वाले नुकसान की दें जानकारी

खगड़िया। प्रखंड कार्यालय स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में केआरपी सरोज राय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन अभियान की सफलता को लेकर चर्चा की गई। मौके पर 21 जनवरी को आयोजित मानव श्रृखला को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मानव श्रृखला को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कहा गया कि मानव श्रृखला में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो। इस अवसर पर उपस्थित टोला सेवकों, प्रेरकों को इसको लेकर निर्देश भी दिए गए। कहा गया कि अपनी पंचायत में दहेज को लेकर जागरूकता अभियान चलाएं। लोगों को बाल विवाह से होने वाले नुकसान की जानकारी दें। वहीं विद्यालय से दूर अनामांकित बच्चों के पंचायत स्तर पर सर्वे को लेकर भी निर्देश दिए गए। बैठक में शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर देवजी यादव, नित्यानंद यादव, रामविलास सदा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी