बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फॉगिग करने की मांग

खगड़िया। बाढ़ का पानी निकलने के बाद सदर प्रखंड के रहीमपुर तीनों पंचायत में महामारी की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 08:53 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 08:53 PM (IST)
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फॉगिग करने की मांग
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फॉगिग करने की मांग

खगड़िया। बाढ़ का पानी निकलने के बाद सदर प्रखंड के रहीमपुर तीनों पंचायत में महामारी की आशंका गहरा गई है। अभी भी जगह-जगह जल जमाव है। सड़ चुके पानी से दुर्गध आ रहा है। हजारों लोग इससे त्रस्त हैं। कई लोग बीमार भी हो गए हैं। शहर में डेंगू का प्रकोप भी शुरू हो गया।

जिप सदस्य प्रियदर्शना सिंह ने इस ओर सिविल सर्जन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा है कि प्रभावित क्षेत्र में ब्लीचिग पाउडर का तीन बार छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। उक्त स्थानों पर फॉगिग करना भी आवश्यक है। डेंगू को लेकर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्र में मेडिकल टीम भेजी जाए। लगातार मूसलाधार बारिश के बाद जिला मुख्यालय के राजेंद्र नगर, चित्रगुप्तनगर समेत समीप के चंद्रनगर एवं आवास बोर्ड आदि जगहों पर जल जमाव की समस्या बरकरार है।

chat bot
आपका साथी