महिला चिकित्सक के नहीं होने से परेशानी

खगड़िया। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र अलौली में स्वास्थ्य व्यवस्था काफी लचर हो गई है। उक्त व्यवस्था से मर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 07:44 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 07:44 PM (IST)
महिला चिकित्सक के नहीं होने से परेशानी
महिला चिकित्सक के नहीं होने से परेशानी

खगड़िया। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र अलौली में स्वास्थ्य व्यवस्था काफी लचर हो गई है। उक्त व्यवस्था से मरीज परेशान हो रहे हैं। खासकर प्रसव कराने आ रही महिलाओं को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक नहीं रहने से केंद्र पर नियुक्त एएनएम ही प्रसव करा रही है। समस्या होने पर केंद्र पर नियुक्त डॉक्टर प्रसव कराने में सहयोग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार केंद्र पर अब तक बीएचएम की नियुक्ति नहीं हो सकी है। जिससे आउट सोर्सिंग कार्य में काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। विभाग के पदाधिकारी भी उक्त समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीएचसी में साफ-सफाई पर भी ध्यान नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र में ए ग्रेड नर्स भी नहीं है। चिकित्सक की कमी के कारण मरीज को रेफर कर दिया जाता है। जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में चिकित्सक से लेकर कर्मी तक के कुल 45 स्वीकृत पद रिक्त हैं।

इस बाबत पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि अलौली प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में महिला चिकित्सक एवं ए ग्रेड नर्स नहीं है। किसी तरह नियुक्त कर्मियों से कार्य लिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी