सर्व धर्म प्रार्थना सभा में होगी अभाविप की भागीदारी

खगड़िया । 14 जून को दैनिक जागरण की ओर से सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। इस ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 06:53 PM (IST)
सर्व धर्म प्रार्थना सभा में होगी अभाविप की भागीदारी
सर्व धर्म प्रार्थना सभा में होगी अभाविप की भागीदारी

खगड़िया । 14 जून को दैनिक जागरण की ओर से सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। इस दिन कोरोना से मारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। वहीं जो अभी कोरोना की जंग लड़ रहे हैं उनके लिए दुआ की जाएगी। इस अभियान को आम और खास सभी का समर्थन मिल रहा है। अभियान की सफलता को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला कार्यालय में एक बैठक की गई। जिसमें अभाविप कार्यकर्ताओं ने सर्व धर्म प्रार्थना सभा को सफल बनाने की अपील की।

बैठक का संचालन अभाविप के नगर मंत्री सन्नी शर्मा ने किया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी ने कहा कि भारत के साथ-साथ पूरा विश्व कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का बोझ झेल रहा है। इन दो वर्षों में हमने लाखों लोगों को खोया है। कोरोना वायरस ने देश की आर्थिक स्थिति को बहुत नुकसान पहुंचाया है। संसाधनों की कमी, लॉकडाउन तथा दवाई व ऑक्सीजन के अभाव के बावजूद उपलब्ध साधन-संसाधन के बल पर हमारे चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों ने लगातार सेवा भाव से कार्य किया है।

खैर, उन दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दैनिक जागरण की ओर से 14 जून को 11 बजे

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी इसमें शामिल होगी।

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक कुमार शानू ने कहा कि, कोरोना की दूसरी लहर में हमने अपने जिले के कई महान विभूतियों को, शिक्षकों को, समाजसेवियों को खोया है। उन दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 14 जून को श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। नगर मंत्री सन्नी शर्मा ने बताया कि, स्थानीय रेलवे परिसर के बाहरी भाग में दिन के 11.00 बजे सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। जहां हम सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। बैठक में ये थे मौजूद

पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी, विभाग संयोजक कुमार शानु, जिला संयोजक कृष्णकांत झा, समाजसेवी हंसराज कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिजीत कुमार, जिला कोषाध्यक्ष युवराज कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू पासवान, नीतीश पासवान व नगर मंत्री सन्नी शर्मा।

chat bot
आपका साथी