स्टेट डेस्क: नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, बनाया वीडियो

खगड़िया। खगड़िया शहर के एक मुहल्ला की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। लड़की की मां के बयान पर एफआइआर दर्ज किया गया। आरोपित वीडिया वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। एसपी ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 08:28 PM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 08:28 PM (IST)
स्टेट डेस्क: नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, बनाया वीडियो
स्टेट डेस्क: नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, बनाया वीडियो

खगड़िया। खगड़िया शहर के एक मुहल्ला की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। लड़की की मां के बयान पर एफआइआर दर्ज किया गया। आरोपित वीडिया वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। एसपी ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

पीड़िता की मां कई सालों से थाना रोड स्थित एक व्यक्ति के घर चौका बर्तन करती है। उनकी अनुपस्थिति में उनकी 14 साल की पुत्री वहां चौका बर्तन करने जाती थी। इस दौरान अर्जुन साह, गोशाला रोड का उसका बहनोई, माड़र का आलोक साह, बलुआही का हारो यादव एवं अन्य द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस दौरान दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित लोग बराबर धमकी देता है कि वीडियो वायरल कर देंगे। तुम्हारे दोनों भाइयों की हत्या करवा देंगे। पीड़िता और उनकी मां शनिवार की शाम अर्जी लेकर नगर थाना पहुंची। महिला थाना पुलिस द्वारा घटना के संदर्भ में विस्तृत जानकारी लेकर आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है। एसपी मीनू कुमारी ने कहा कि तकनीकी तरीके से जांच करने का आदेश दिया गया है। जांच में बहुत कुछ सामने आएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी