भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल

खगड़िया। चौथम थाना क्षेत्र के सरैया गांव में शनिवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 07:04 PM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 07:04 PM (IST)
भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल
भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल

खगड़िया। चौथम थाना क्षेत्र के सरैया गांव में शनिवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए चौथम सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि फूलो महतो और मनोज महतो के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। शनिवार को फूलो महतो की ओर से चापाकल गड़ाया जा रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक पक्ष से फूलो महतो की पत्नी वीणा देवी व उनका पुत्र टुनटुन महतो और दूसरे पक्ष के मनोज महतो व पारस महतो घायल हो गए। इधर चौथम के थाना प्रभारी थानाध्यक्ष देवनाथ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी