तेजी से घट रही है गंगा, पर डेंजर लेवल से अब भी ऊपर

खगड़िया। गंगा के जलस्तर में तेजी से गिरावट आ रही है। इसके साथ ही बूढ़ी गंडक भी घट रही है। मंगलवार को बाढ़ नियंत्रण अंचल कार्यालय खगड़िया से मिली जानकारी अनुसार बीते 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 40 सेमी की कमी आई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 10:54 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 10:54 PM (IST)
तेजी से घट रही है गंगा, पर डेंजर लेवल से अब भी ऊपर
तेजी से घट रही है गंगा, पर डेंजर लेवल से अब भी ऊपर

खगड़िया। गंगा के जलस्तर में तेजी से गिरावट आ रही है। इसके साथ ही बूढ़ी गंडक भी घट रही है। मंगलवार को बाढ़ नियंत्रण अंचल कार्यालय खगड़िया से मिली जानकारी अनुसार बीते 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 40 सेमी की कमी आई है। हालांकि, गंगा अभी भी डेंजर लेवल से ऊपर है। परंतु, नदी के जलस्तर में जिस तेजी से कमी आ रही है, उम्मीद है कि एक-दो दिनों में गंगा डेंजर लेवल से नीचे आ जाएगी। बूढ़ी गंडक के जलस्तर में भी 24 घंटे के दौरान 38 सेमी की कमी आई है। अब नदी खगड़िया एनएच-31 ब्रिज के पास डेंजर लेवल से मात्र 27 सेमी नीचे है। उम्मीद है कि बुधवार को नदी डेंजर लेवल से नीचे आ जाएगी। कोसी भी घट रही है। लेकिन, रफ्तार अत्यंत ही धीमी है। अभी भी कोसी बलतारा में डेंजर लेवल से नौ सेमी ऊपर है। जबकि बागमती संतोष स्लूइस के समीप एक मीटर 26 सेमी ऊपर बह रही है। हालांकि, संतोष स्लूइस के पास जलस्तर में कमी आई है। दूसरी ओर अभी भी चोढ़ली जमींदारी बांध के बारुण स्थल पर कोसी के पानी का दबाव कायम है। यहां फ्लड फाइ¨टग कार्य जारी है। चोढ़ली जमींदारी बांध का जायजा लेने बाद बाढ़ नियंत्रण अंचल खगड़िया के अधीक्षण अभियंता संजय रमण ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

=== ===

chat bot
आपका साथी