चौबीस घंटे में मिले 48 नए पॉजिटिव

जिले में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र कोरोना की मार से अब कहीं अछूता नहीं रहा है। लोग तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। इससे मौतें भी हो रही है। बीते रविवार को भाकपा के वरीय नेता सत्यनारायण सिंह की मौत भी कोरोना से हुई।उन्होंने पटना एम्स में अंतिम सांस ली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 07:22 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 07:22 PM (IST)
चौबीस घंटे में मिले 48 नए पॉजिटिव
चौबीस घंटे में मिले 48 नए पॉजिटिव

खगड़िया। जिले में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्र कोरोना की मार से अब कहीं अछूता नहीं रहा है। लोग तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। इससे मौतें भी हो रही है। बीते रविवार को भाकपा के वरीय नेता सत्यनारायण सिंह की मौत भी कोरोना से हुई।उन्होंने पटना एम्स में अंतिम सांस ली।

संक्रमण फैलने का रफ्तार यह है कि रोज 40-50 की संख्या में पॉजिटिव मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 48 पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव की संख्या 1355 हो गई है। हालांकि वर्तमान में जांच कार्य में तेजी लाई गई है। पहले जहां दो से तीन सौ तक ही जांच होती थी, वहीं अब रोजाना सात सौ से आठ सौ तक लोगों की जांच हो रही है। लगातार संक्रमित की संख्या भी बढ़ रही है। प्रशासनिक स्तर पर सोमवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक कुल 15 हजार 151 लोगों की जांच की गई है। जिसमें कुल 1355 लोग पॉजिटिव और 13 हजार 316 लोग निगेटिव पाए गए। जबकि 333 लोगों के जांच परिणाम अप्राप्त है। अब तक 892 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कुल एक्टिव केस की संख्या 458 है। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 131 है। जिसमें 96 एक्टिव कंटेनमेंट जोन है।

chat bot
आपका साथी