भूमि विवाद में दोनों ओर से एफआइआर

खगड़िया। परमानंदपुर के समीप शनिवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 07:50 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:12 AM (IST)
भूमि विवाद में दोनों ओर से एफआइआर
भूमि विवाद में दोनों ओर से एफआइआर

खगड़िया। परमानंदपुर के समीप शनिवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों ओर से एफआइआर दर्ज कराया गया है। नगर थानाध्यक्ष अविनाशचंद्र के अनुसार डॉ. एस. विवेकानंद द्वारा दूसरे पक्ष पर दस लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए चार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया गया है। एक आरोपित किरानी पासवान को जेल भेज दिया गया है।

वहीं दूसरे पक्ष के किरानी पासवान द्वारा भी एफआइआर दर्ज कराया गया है। जिसमें डॉ. एस. विवेकानंद समेत एक दर्जन को आरोपित किया गया है। कहा गया है कि वर्षों से वह जमीन की जोत करता रहा है। इस विवाद को लेकर गले में गमछा लगाकर मारपीट की गई।

chat bot
आपका साथी