राजद नेता के घर पर गोलीबारी

खगड़िया। पसराहा थाना क्षेत्र के पसराहा गांव में विवाद के बाद पसराहा निवासी राजद नेता साकेत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 08:16 PM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 08:16 PM (IST)
राजद नेता के घर पर गोलीबारी
राजद नेता के घर पर गोलीबारी

खगड़िया। पसराहा थाना क्षेत्र के पसराहा गांव में विवाद के बाद पसराहा निवासी राजद नेता साकेत सिंह के घर पर गोलीबारी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार मंगलवार को राजद नेता साकेत सिंह के भाई गोपी सिंह व जेल में बंद कुख्यात गुड्डू सिंह के भाई छोटू उर्फ पंकज कुमार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच मारपीट भी हुई।जिसमें एक पक्ष के द्वारा राजद नेता के घर पर गोलीबारी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोपी सिंह, छोटू उर्फ पंकज सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। सूचना पर क्यूआरटी टीम भी पहुंची और गांव में गश्ती की। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मारपीट की सूचना पर दोनों पक्ष के चार लोगों को थाना लाया गया। जिसे इलाज के लिए अस्पातल भेजा गया है। मामले में किसी की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। छानबीन की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। इधर, घटना बाद से गांव में तनाव व दहशत कायम है। लोगों को अनहोनी की आशंका सता रही है। राजद नेता साकेत सिंह ने कहा कि कुख्यात गुड्डू सिंह के भाई ने उनके घर पर गोलीबारी की है।

chat bot
आपका साथी